सागर में पति की बेवफाई,तीन बच्चों की मां को छोड़कर पति ने दूसरी महिला के साथ भागने का आरोप
सागर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर एक अन्य महिला के साथ भाग गया। पीड़ित महिला ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में मनीष विश्वकर्मा से हुई थी और 12 साल तक दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे।
लेकिन 25 नवंबर 2024 को उसका पति वार्ड की निवासी महिला कला अहिरवार के साथ भाग गया। महिला ने बताया कि जब वह काम से घर आई तो उसका पति घर पर नहीं था। उसने रिश्तेदारों से पता किया तो पता चला कि उसका पति कला अहिरवार के साथ भाग गया है, जिसके तीन बच्चे भी हैं। महिला ने कैंट थाना में शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कहा कि मामले की जांच कर ढूंढने की कार्रवाई की जाएगी।