Sagar | फूफा - भतीजे से लूटी बाईक, आरोपियों को पकड़ते ही निकली हेकड़ी
Sagar | फूफा - भतीजे से लूटी बाईक, आरोपियों को पकड़ते ही निकली हेकड़ी
सागर में बदमाशों के हौसले बुलंद है, जो कभी भी कहीं भी चोरी लूट मारपीट जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दे रहे है, ऐसा ही मामला मोतीनगर थाने से सामने आया जहाँ 23 नवम्वर की रात फूफा भतीजे से तीन युवकों ने चाक़ू की नोक पर बाइक की लूट की थी पुलिस ने शिकायत के दो दिन बाद इन आरोपियों को पकड़ा लिया है , जान्काइर के अनुसार पड़रई निवासी फरियादी रामकुमार रावत ने शिकायत में बताया कि 23 नवम्वर रात के करीब 09.00 बजे की बात है
मैं अपनी मोटरसाइकिल से अपने फूफा राघवेन्द्र रावत उनके लडके जगदीश के साथ अपने घर से जा रहा था रास्ते मे बडी नदी राघव गार्डन के पास पहुँचा तो तीन अज्ञात लडके गाडी के सामने अचानक आए और हम लोगो को रोक लिया चाक़ू की नौक पर तीनो ने हम लोगो को पकड़ा चाटे मारे और बाइक छीन कर भाग गए, पुलिस ने अक्कू उर्फ आकाश अहिरवार 02. शुभम अहिरवार 03. जयपाल चढार जिनसे बाइक बरामद की