सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट जानिए आज क्या है कीमत
मंगलवार 26 नवंबर को सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है, सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का कारण मुनाफावसूली को माना जा रहा है सोने के भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,630 रुपए कम होकर 75,451 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 77,081 रुपए प्रति दस ग्राम थी,
वहीं, चांदी के दाम में भी आज गिरावट रही ये 1,345 रुपए गिरकर 88,100 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,445 रुपए पर थी।
भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,290 रुपए है
जानकारों का मानना है कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है