पार्टी कर कार से लौट रहे तीन युवक और फिर दो लोगों के साथ हो गई बड़ी अनहोनी से | sagar tv news |

 

एमपी के इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर मंगलवार सुबह हुए हादसे में ग्वालियर के रहने वाले दो युवकों की जान चली गई। हादसे में एक युवक को चोट आई है। बताया जाता है रात में तीनों यहां पार्टी करने गए थे। अलसुबह वापस आने के दौरान हादसा हो गया। तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना ओ स्टार सिटी के पास की है। यहां तेज रफ्तार हुंडई VERNA कार MP09WF9951 डिवाइडर में घुस गई।

 

 

हादसे में अमन पुत्र वीरेन्द्र उपाध्याय, निवासी नागदेवता मंदिर के पास शिंपी कॉलोनी ग्वालियर और उसके साथी अवधेश पुत्र श्रीवास पाठक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक परमीत घायल है। जानकारी के मुताबिक तीनों विजय नगर इलाके में एक होटल में ठहरे हुए थे। वह किशनगंज इलाके की भगवती होटल में देर रात खाना खाने गए थे। इसके बाद अलसुबह उनकी कार डिवाइडर में घुस गई। परमीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

भांजे गौरव उपाध्याय निवासी गोले कॉलोनी, ग्वालियर ने पुलिस काे बताया की वह दूसरी कार में था। मामा अवधेश पाठक(40) अपने दोस्त अमन(30) के साथ राउ बायपास पर खाना खाने गए थे। यहां से कार अमन ड्राइव कर रहा था। सभी विजय नगर होटल जा रहे थे। मामा अवधेश पाठक साइड में बैठे थे और साथी परमीत पीछे की सीट पर। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रुद्राक्ष नर्सरी, रालामंडल बायपास पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

 

 

जिसमें मामा अवधेश और दोस्त अमन की मौके पर मौत हो गई। टीआई के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि दोनों कार से रेस लगा रहे थे। इस दौरान अमन की कार डिवाइडर में जा घुसी। जबकि गौरव की कार खेत में जाकर पलटी खा गई। क्रेटा कार में बैठा गौरव और उसका साथी कार से निकलकर आया। उन्होंने देखा तब तक अमन और अवधेश की जान जा चुकी थी। पुलिस ने क्रेटा कार भी जब्त की है।

 

 

 


By - sagar tv news
26-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.