Sagar -पत्रकार एकादश इस कारण बनी उपविजेता, टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला

 

Sagar -पत्रकार एकादश इस कारण बनी उपविजेता, टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला

 

 

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में 155वें गौर उत्सव के अवसर पर टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला अब्दुल गनी स्टेडियम में संपन्न हुआ। स्कूल शिक्षा विभाग एकादश ने पत्रकार एकादश को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक विकास में योगदान एवं टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। महिला खेलों के दो दिन चले आयोजन में पिट्ठू खेल का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता टीम की कप्तानी ओमिका ने की। दूसरी टीम ने भी बराबर की टक्कर से खेला।

 

 

 

महिला खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके दैनिक जीवन से समय निकाल कर उन्हें मनोरंजन प्रदान करना था। खेलों के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा और शारीरिक क्षमता भी विकसित होती है। दरअसल टॉस जीतकर स्कूल शिक्षा विभाग एकादश ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. पत्रकार एकादश ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 142 रनों का लक्ष्य दिया. उनकी पारी का मुख्य आकर्षण दर्पण की 94 रनों की शानदार पारी रही, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. स्कूल शिक्षा विभाग एकादश के विपिन कन्नौजिया की घातक गेंदबाजी ने पत्रकार एकादश को अधिक स्कोर बनाने से रोक दिया. विपिन ने 4 विकेट झटके और मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।

 

 

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल शिक्षा विभाग एकादश ने 18 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कि. टीम के बल्लेबाज अभिषेक ने 53 रनों की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच विपिन कन्नौजिया रहे. जिन्होंने 4 विकेट लिए. टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच के मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब अभिषेक परदेशी को मिला. विजेता टीम स्कूल शिक्षा विभाग एकादश के कप्तान ओजस मिश्रा ने अपने टीम के साथ ट्रॉफी और स्वर्ण पदक प्राप्त किए. उपविजेता टीम पत्रकार एकादश को भी प्रशंसा के साथ-साथ ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में आयोजित महिला खेलों में पिट्ठू खेल का आयोजन किया गया, जिसमें ओमिका, ऋतु यादव, पूनम मिश्रा, देवांशी एवं एकता की टीम ने जीत हासिल की।

 

 

 

 

दूसरी टीम ने भी बराबर की टक्कर से खेला, जिसकी कप्तानी दीपाली ने की। महिला खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके दैनिक जीवन से समय निकाल कर उन्हें मनोरंजन प्रदान करना था। खेलों के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा और शारीरिक क्षमता भी विकसित होती है। महिला खेलों के बाद समापन सत्र का आयोजन कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के उपस्थिति में हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं विजेता टीम को पुरस्कृत किया।


By - sagar tv news
23-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.