सागर-न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया,गांधी वार्ड में चला बुलडोजर | sagar tv news |
बीना के राजीव गांधी वार्ड में तहसीलदार के आदेश पर 1500 वर्ग फीट का अनाधिकृत कब्जा हटाने के आदेश के परिपालन में 515 वर्ग फीट का कब्जा हटाया गया। इसके अलावा शेष कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने 5 दिन का समय दिया है।
आरआई पीएस ठाकुर ने बताया कि राजीव गांधी वार्ड में शीतावंती साधवानी की भूमि पर राजीव बत्रा पिता चंद्र प्रकाश बत्रा ने कब्जा कर 2 टीन शेड बना लिए थे। जिसका मामला तहसीलदार की न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय द्वारा निर्णय सीतावंती के पक्ष में दिया गया और अनधिकृत अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस, राजस्व एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि कुल 1500 वर्ग फीट से बेदखली करने का आदेश न्यायालय से हुआ था। जिसके बाद एक टीन शेड से 515 वर्ग फीट का अतिक्रमण हटाया गया है। दूसरे टीन शेड में 650 वर्ग फीट पर कब्जाधारी का सामान रखा होने के कारण उन्होंने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का समय मांगा है। यदि 5 दिन में वह स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते है तो वह अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।