बच्चों को मिल रहा गंदा भोजन, स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही, एनआरसी कक्ष में बड़ी लापरहवाही
बच्चों को मिल रहा गंदा भोजन, स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही, एनआरसी कक्ष में बड़ी लापरहवाही
एमपी के बड़वानी-राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एनआरसी कक्ष में कुपोषित बच्चों को इल्ली चींटी और कीड़े युक्त भोजन दिए जाने का मामला सामने आया है। बच्चों के परिजनों ने शिकायत की है कि भोजन में चींटी और जीव जंतु मिलते हैं और भोजन भरपेट नहीं दिया जाता है। इसके अलावा, शिकायत करने पर समूह के लोग बदतमीजी से बात करते हैं। दरअसल एमपी के बड़वानी जिले में राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एनआरसी कक्ष में मिलने वाले भोजन में चींटीऔर जीव जंतु मिलने का मरीज बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया है।
उनका आरोप है के एक खाना व्यवस्थित नही है। उसपर भोजन भी भरपेट नही दिया जा रहा है। साथ ही शिकायत करने पर समूह के लोग भी बदतमीजी से बात करते हैं। अस्पताल आई महिला ने बताया कि वह 10 दिन से इस कक्ष में अपने बच्चे का उपचार करवा रही है। लेकिन उसने 10 दिनों से खाना पेट भरकर नहीं खाया है। मामले में निरीक्षण करने पहुंचे बीएमओ ने बताया कि 3 दिन पहले भी शिकायत आई थी, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए थे। आज भी शिकायत मिली है और मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।