Sagar - सेना भर्ती में आए युवाओं के लिए खोला लंगर, 24 घंटे रुकने खाने पीने का इंतजाम किया
Sagar - सेना भर्ती में आए युवाओं के लिए खोला लंगर, 24 घंटे रुकने खाने पीने का इंतजाम किया
सागर में TA बटालियन में 25 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसमें रोजाना हजारों युवा अलग-अलग राज्यों से आ रहे हैं इसका फायदा उठाने के लिए दुकानदारों के द्वारा अपने सामान की कीमतों को दोगुना तक कर दिया गया था लेकिन इसके बाद कुछ समाज सेवी लोग आगे आए जो इन परेशान अभ्यर्थियों का साथ दे रहे, इसके लिए उन्होंने खाने-पीने का इंतजाम किया और 24 घंटे का लंगर चालू करवाया है
सिख समाज में हमेशा सबका साथ देने वाले नोनू सरदार ने इस काम को निस्वर्थ भावना से फ्री लंगर की सेवा करने का विचार किया जिसमे नोनू सरदार ने अपनी मित्र मंडली ( गौरव खटीक (रिंकू) प्रमोद ठाकुर , संदीप राठौर , रतनपाल औलख, रिंकू सरदार , रॉकी कंग, कुलप्रीत पन्नू ,अमित जैन, अमृत पसरीजा ,अर्शदीप सलूजा, बॉबी पासरीजा, मनी बंगा ) के साथ मिलकर चार दिन तक सुबह का चाय नाश्ता ( पोहा भजिया के साथ चाय) दोपहर में पूरी सब्जी करी चावल ) रात में ( सब्जी, कढ़ी, चावल ) की व्यवस्था की गई पूरी रात में चाय और अलाव टेंट लगाकर रहने की व्यवस्था भैंसा बायपास ईदगाह के पास की । साथ ही नहाने की व्यवस्था सरकारी स्कूल के सामने अपने ऑफिस के पास (जहा पीने के पानी की वयावस्था चोबीस घंटे होती है) वहा की गई
रुकने खाने-पीने की व्यवस्था होने की वजह से दूसरे राज्यों से आ रहा है अभ्यर्थियों को काफी राहत मिल रही है