सागर-लाखा बंजारा झील किनारे नवग्रह स्थापना,विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया पूजन

 

सागर के लाखा बंजारा झील किनारे नवनिर्मित नवग्रह छतरियों में पुष्य नक्षत्र के दौरान पूजारियों द्वारा विधि विधान से नवग्रहों की स्थापना की गई। सभी प्रतिमाओं का साहस्त्र धारा स्नान आदि कर्मकांड पश्चात पूजन किया गया और हवन यज्ञ कर भोग आदि लगाया गया। इसके पश्चात पूजन के दौरान उपस्थित नागरिकों में प्रसादी वितरण की गई। वहीं सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा है कि लाखा बंजारा झील के किनारे नवग्रह स्थापना से नागरिकों को और भी सकारात्मकता का अनुभव होगा।

 

उन्होंने यह बात चकराघाट के पास नवनिर्मित नवग्रह छतरियों में ग्रह देवताओं की प्रतिमा स्थापना के दौरान पूजन करते समय कही। इस अवसर पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पार्षद धर्मेन्द्र गुड्डा खटीक, वैदेही पुरोहित, विशाल खटीक, मनीष चौबे सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक शैलेन्द्र जैन ने आगे कहा कि झील का यह किनारा मंदिरों की धार्मिक आध्यात्मिक ऊर्जा से पहले ही दमकता था, अब नवग्रह स्थापना से नागरिकों को और भी सकारात्मकता का अनुभव होगा।

 

यहां की ऊर्जा सारे शहर को ओजवान बनाएगी। इस सुंदर घाट को देखने और पूजन आदि के लिए दूर-दूर से लोग आएंगे। निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि छतरियों और घाट के इस विशाल निर्माण से झील के इस किनारे की रौनक बढ़ गई है, यहां बड़ी संख्या में नागरिक पूजन करने आने लगे हैं। नवग्रह स्थापना से नागरिकों को धार्मिक लाभ प्राप्त होगा।

 

 

 

By - sagar tv news
22-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.