जुड़वा भाई-बहन मामले में मां और पिता क्यों है घेरे में देखिये पूरी खबर
जुड़वा भाई-बहन मामले में मां और पिता क्यों है घेरे में देखिये पूरी खबर
एमपी के रतलाम में दो जुड़वा बच्चे फातिमा और हसन की जान मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। एसडीएम की परमिशन के बाद गुरवार को 4 माह के दोनों जुड़वा बच्चों की डेड बॉडी को कब्र में से बाहर निकाला गया। और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दरअसल रतलाम के मदीना कॉलोनी क्षेत्र में चार माह के जुड़वा भाई बहन की घर में ही ड्रम में डूबने से जान चली गई थी।
परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ,दोनों बच्चों के डेड बॉडी को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने बच्चों के पिता को थाने बुलाकर पूछताछ कि पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद पुलिस ने गुरवार को परमिशन लेकर दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बाहर निकाला है। ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लग सके। पुलिस को इस मामले में बच्चों की मां पर मर्डर का शक है। जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।