Sagar -बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार, इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में शोक की लहर
सागर में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय के सहायक ग्रेड 3 मनोज कुमार पुष्पद का लंबी बीमारी के बाद इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 21 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजे उनके आवासीय परिसर में किया गया। पुष्पद मुंह के कैंसर से पीड़ित थे और उनकी दो बेटियां, तनु (20 वर्ष) और मिस्टी, हैं।
तनु ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया, जो एक दुर्लभ और भावुक क्षण है। महाविद्यालय में शोक की लहर है और सभी पुष्पद के असामयिक निधन पर शोक संतप्त हैं। दरअसल लगभग 40 वर्षीय बिजावर जिला छतरपुर निवासी पुष्पद मुंह में कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। पुष्पद की दो बेटियां हैं पुत्र नहीं होने से बड़ी बेटी तनु और छोटी बेटी मिस्टी अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। मनोज कुमार पुष्पद पद सहायक ग्रेड 3 इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय सागर में कार्यरत थे।