सागर में आर्मी भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं को समाजसेवियों ने दिया निशुल्क भोजन | sagar tv news |
सागर में आर्मी भर्ती के लिए पहुंचे हजारों युवाओं को खाने-पीने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन समाजसेवियों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और निशुल्क भोजन की व्यवस्था की। महार रेजीमेंट में चल रही आर्मी भर्ती में सात राज्यों के युवा शामिल हो रहे हैं। समाजसेवी गंगासागर केसरवानी ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग 15 हजार से 20 हजार युवाओं को दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
युवाओं ने समाजसेवियों का सेवा भाव देखकर उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया है। यह पहल न केवल युवाओं की मदद करती है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देती है। दरअसल समाज सेवी गंगासागर केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं मेरे साथी छुट्टन भइया और रंजीत राठौर और जगन्नाथ गुरैया अपने ऑफिस में बैठे थे,
तभी बात सामने आई कि हजारों की संख्या में युवा हमारे शहर में आयोजित सेना में भर्ती में शामिल होने पहुंचे हैं,उनके लिए खाने-पीने की सही समय में उचित व्यवस्था नहीं हो रही है और हम लोगों ने तय किया इन युवाओं के लिए हम लोग भोजन उपलब्ध कराएंगे और सभी ने मिलकर सहयोग किया और लगभग प्रतिदिन 15 हजार से 20 हजार युवाओं को लिए दोनों टाइम का भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। वही युवाओं ने भी समाजसेवियों का सेवा भाव देखकर उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया है.