रेलवे स्टेशन में थाना प्रभारी ने पहुंचकर ठंड में ठिठुर रहे गरीबों को बांटे कंबल | sagar tv news |
एमपी के दमोह जिले के पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा के लिए चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने रेलवे स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे ठिठुरती ठंड में सो रहे लोगों को कंबल वितरित कर उनकी मदद की। इस कार्य ने ठंड से जूझते जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी से खिल उठे। दअरसल पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी रात्रि गस्त कर रहे थे और वह स्टेशन तक पहुंच गए ।
तेज सीत लहर ने रात्रि में ठंड को से गरीब लोगों स्टेशन पथरिया में ठंड में ठिठुर कर सो रहे थे। तब रात में ही थाना प्रभारी द्वारा कपड़े की दुकान खुलवाकर ठंड से बचाव के लिए कंबल लिए ओर स्टेशन पर गरीब मजबूर यात्रियों को कंबल बांटे। लेकिन यह कोई पहली बार नहीं था इसके पहले भी जरूरतमंदों की मदद करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।
बीते दिनों वार्ड 15 के दो दिव्यांग के घर पहुंच कर दिवाली की खुशियां मिठाई खिलाकर और राशन प्रदान कर दी एवं गरीब परिवार को प्रतिमाह राशन की बात कही। कभी गरीब बच्चों को स्कूल में जूते पहनाने की पहल करते हैं, तो कभी बेसहारा लोगों को भोजन और कपड़े बांटते हुए नजर आते हैं।
चाहे ठंड में कंबल बांटना हो, स्कूल के बच्चों की मदद करना हो, या सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेना, सुधीर बेगी की हर पहल में एक गहरा संदेश छिपा है। वह यह साबित कर रहे हैं कि पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सेवा और उसके उत्थान में योगदान देना भी पुलिस की जिम्मेदारी है।