सागर पुलिस ने 5 घंटे में सीसीटीवी, डायल 100 की मेहनत से दो लोगों के मुरझाए चेहरों पर लौटाई मुस्कान
सागर पुलिस ने 5 घंटे में सीसीटीवी, डायल 100 की मेहनत से दो लोगों के मुरझाए चेहरों पर लौटाई मुस्कान
सागर पुलिस ने दो लोगों के चोरी हुए बैग बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। सागर यूनिवर्सिटी के छात्र कृपाल सिंह बुंदेला का बैग हरसिद्धि बस से चोरी हो गया था। जिसमें उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज़ थे। पुलिस कंट्रोल रूम में उप निरीक्षक आर के एस चौहान और सीसीटीवी इंजीनियर पुष्पराज ने मामला दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बैग की लोकेशन पता की। दूसरी ओर, एक बुजुर्ग माताजी का बैग भी उसी बस में छूट गया था,
जिसमें उनकी जिंदगी भर की कमाई, 8500 रुपये और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री थी। पुलिस ने दोनों बैग बरामद कर लिए और उनके मालिकों को वापस कर दिए। इस कार्य में थाना प्रभारी गौरझामर हरिराम मानकर, उप निरीक्षक आर के एस चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, सीसीटीवी इंजीनियर पुष्पराज सिंह और डायल 100 की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।