Sagar- चर्चित ओमू चौरसिया मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेजा
सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली में सितम्बर माह में हुए ओमू चौरसिया मर्डर के फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि 1 सितम्बर 2024 को तिली क्षेत्रांतर्गत मर्डर संबंधी गंभीर घटना होने पर फरियादी अभिषेक अहिरवार निवासी नई मकरोनिया की रिपोर्ट पर आरोपी मोहन पटेल निवासी तिली और आरोपियों के खिलाफ थाना मामला दर्ज किया गया था।
मामलें में मुख्य आरोपी मोहन पटेल और उसके साथियों को मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अन्य आरोपी जो कि घटना दिनांक से फरार थे। उनकी तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर दो दो हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी काफी समय से फरार थे। जिनकी तलाश के लिए टीम गठित कर प्रयास किये गये। इसी दौरान पुलिस ने फरार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार फरार आरोपियों में सास ससुर और बहू को रफ्तार किया है जिसमें दीनदयाल पटैल, संतोषरानी पटेल वंदना पटैल सभी निवासी पठवा मंदिर के पास तिली वार्ड शामिल है