Sagar-फुलेर मेले में बरेदी नृत्य की धूम,38 गांव की मंडलियों ने दिखाया अपना हुनर | sagar tv news |
सागर में ऐतिहासिक भापेल का फुलेर मेला सदियों से लगता चला रहा है, बाबा फूलनाथ की ख्याति दूर दूर तक फैली कार्तिक पूर्णिमा से लगने वाला 5 दिवसीय मेले में लाखों लोग पहुंचते है, बीच के कुछ सालो में इस संस्कृति पर संकट के बादल छा गए थे इसे बचाने की चुनौती थी, फिर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने बुंदेली बरेदी लोकनृत्य की प्रतियोगिता शुरू की जिससे यह परंपरा भी जीवंत हो गई इस बार 14 वे साल इसका आयोजन किया गया, जिससे बुंदेली बरेदी लोक कलाकारों की विलुप्त होती परम्परा और प्रतिभा को निखारने के लिए सशक्त मंच मिल रहा है।
इस मेला के दूसरे दिन आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में नरयावली विधानसभा की अनेक मंडलियों में भाग लेने की होड़ मची रहती है। बरेदी लोक नृत्य प्रतियोगिता में लोक गायक और कलाकार अपनी प्रतिभा का आनंद,उल्लास और स्वछंदता से बुंदेलखंड की लुप्त हो रही परम्परा का प्रदर्शन कर इस प्रांगण को ओजमय महोत्सव का स्वरूप प्रदान करते आ रहे है।
हजारों की संख्या में इस आयोजन में क्षेत्र और आसपास के दर्शक एकत्रित हो अपनी परंपराओं को आत्मसात कर अपने जीवन में सकारात्मकता का उत्सव मनाते है। इस प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र की 32 मंडलियों ने भाग लेकर अपना अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पूर्व विधायक लारिया एवं जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने भगवान फूलनाथ जी की पूजा अर्चना कर बुंदेली बरेदी लोकनृत्य प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अखाड़ा दल द्वारा तलवारबाजी, लाठीबाजी, भाला, त्रिशूल, मल्ल युद्ध का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।