वित्तीय साल 2021-22 की गाइडलाइन संपदा सॉफ्टवेयर से ही तैयार की जाएगी || SAGAR TV NEWS ||

 

 

नई कलेक्टर गाइडलाइन-2021-22 के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। आइजी पंजीयन और अधीक्षक मुद्रांक की ओर से भी कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिसमें नई कलेक्टर गाइडलाइन के निर्धारण का शेडयूल जारी किया गया है। हर साल की तरह मप्र बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्वांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम 2018 के तहत अचल संपत्ति के बाजार मूल्य निर्धारित किए जाएंगे। ई-पंजीयन परियोजना के तहत वित्तीय साल 2021-22 की गाइडलाइन संपदा सॉफ्टवेयर से ही तैयार की जाएगी। उप पंजीयक स्तर पर साल 2021-22 के लिए प्रस्तावित दरों की डाटा एंटी संपदा में 15 दिसंबर तक ऑनइलाइन दर्ज की जाएगी। उप पंजीयक द्वारा उप जिला मूल्यांकन समिति का अनुमोदन प्राप्त कर उप जिले की गाइडलाइन के प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति को 31 दिसंबर तक भेजे जाएंगे। जिला पंजीयक द्वारा पूरे जिले की प्रस्तावित गाइडलाइन जिला मूल्यांकन समिति से अनुमोदन प्राप्त कर प्रारंभिक प्रकाशन 15 जनवरी तक किया जाएगा। जिला पंजीयकों द्वारा आम जनता से सुझाव एक फरवरी 2021 तक ले लिए जाएंगे।


By - Sarju Patel (City,Sagar MP)
27-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.