Sagar - स्कूल परिसर में खोदी जा रही थी कब्र, पुलिस-प्रशासन मौके पर.. फिर हुआ ये
सागर जिले के एक सरकारी स्कूल में कब्र खोदे जाने का मामला सामने आया है हालांकि पुलिस प्रशासन की हस्तक्षेप के बाद इसे रोक दिया गया, लेकिन इस घटनाक्रम के दौरान गांव वाले सड़क पर आ गए थे, भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, यह मामला गिरवर गांव की सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर का है, शुक्रवार की दोपहर में शुरू हुआ मामला दिन भर टूल पकड़े रहा, बाद में वैकल्पिक जगह पर सुपुर्द ए खाक किया गया,
जानकारी के अनुसार गिरवर के कुछ ग्रामीणों ने सानौधा पुलिस थाने में शिकायत कर कहा कि गांव के एक मुस्लिम व्यक्ति का निधन हो गया है। उसके परिजन स्कूल परिसर के भीतर कब्र खुदवा रहे हैं। इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हम लोग बरसों से यहीं पर अपने परिजनों को कब्र बनाते आए हैं। अब हमें क्यों रोका जा रहा है। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहां अघोषित कब्रिस्तान बनता जा रहा है। जिससे स्कूल के खेल मैदान का अस्तित्व ही खत्म होता जा रहा है।
इधर कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओमकार सिंह को भी सूचना दे दी। उन्होंने कलेक्टर कोई संबंध में जानकारी दी थी
इसके बाद वे लोग स्कूल के बाहर की तरफ एक स्थान पर कब बनवाने के लिए राजी हो गए। जानकारी के अनुसार गांव के अहमद खां उम्र 62 साल का निधन हो गया था। उनके परिजन स्कूल परिसर में स्थित पूर्वजों की कब्रों के आसपास ही अहमद खां को दफन करना चाहते थे।
ताजा घटनाक्रम में स्कूल स्टाफ सरपंच और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चूक सामने आई है
घटनाक्रम के दौरान मौके पर रहली एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, नायाब तहसीलदार विजय कौन्त त्रिपाठी, सानोधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर, शाहपुर चौकी प्रभारी राजेश शर्मा, गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे, पटवारी नंदनी मिश्रा, रमेश गौर सरपंच गिरवर सहित मौके पर भारी पुलिस बल सहित मृतक के परिवार एवं रिश्तेदार मौजूद रहे।