सागर-गाजे-बाजे के साथ निकला भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का चल समारोह | sagar tv news |
सागर के तिलकगंज में भगवान विष्णु के संग विराजमान मां लक्ष्मी की प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। वार्ड के लोगों ने चल समारोह में भाग लेकर माता के जयकारों के साथ विदाई दी। विसर्जन यात्रा तिलकगंज से शुरू होकर सिविल लाइन होते हुए नरसिंगपुर के बरमान में समाप्त हुई।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने बताया कि तिलकगंज में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विराजने की पुरानी परंपरा है। इस वर्ष विष्णु पुराण कथा का आयोजन भी किया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल होकर लोगों ने मां लक्ष्मी के जयकारे लगाए और उनकी विदाई दी।