Sagar- बच्चो के हुनर को निखारने स्कूल में लगेगा बाल मेला, देखिए क्या रहेगा खास
Sagar- बच्चो के हुनर को निखारने स्कूल में लगेगा बाल मेला, देखिए क्या रहेगा खास
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, 14 नवंबर को सागर के वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, मैनेजमेंट को सीखाना है इसके लिए बाल मेले में बच्चों के द्वारा ही अलग-अलग तरह के कई स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें खरीदारी और अपनी सामग्री को बेचने के बारे में उन्हें समझ मिलेगी बाल मेले का आयोजन वातसल्य स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है
स्कूल की नीलम जैन ने बताया कि चाचा नेहरू के जन्मदिन और बाल दिवस के मौके पर इस मेले का आयोजन हो रहा जिसमें बच्चों की मन में इस भावना को जागृत करना कि वह बच्चे आने वाले भविष्य में देश के निर्माण करता है उनके कंधों पर देश की जिम्मेदारी है, यह मेला बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए है भविष्य में कैसे बिजनेस कर पाएंगे कैसे वह अपनी सोच को डेवलप कर पाएंगे वही वरुण जैन ने बताया वात्सल्य स्कूल में जो मेला आयोजित हो रहा है उसमें मुख्य रूप से यह उद्देश्य है कि बच्चों के अंदर उद्यमी बनने का स्किल डेवलप हो इस लिहाज से एक फन एक्टिविटी के रूप में बच्चों के बीच में आयोजित किया जा रहा है जिसमें खाने पीने के स्टॉल से लेकर मनोरंजन के लिए भी बहुत सी चीज हैं इस मेले में शहर का कोई भी व्यक्ति कोई भी अभिभावक कोई भी बच्चे जाकर आनंद ले सकते हैं