Sagar-बोरबेल से आ रही थी अजीबो गरीब आवाज, नजारा देख आंखों को यकीन नहीं हुआ | sagar tv news |
सागर में बोरवेल चैकिंग के दौरान हैरान करने वाली घटना घटी. जोरदार धमाके साथ मानो धरती फट गई. फिर वहां बैठे किसानों ने ऐसा नजारा देखा कि आंखों को यकीन नहीं हुआ. बात फैली तो मौके पर भीड़ लग गई. लोग वीडियो बनाने लगे और अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस घटना में किसान को अच्छा खासा नुकसान भी हो गया है.
बोरवेल में मशीन डालने के बाद किसान खेत की मेड़ पर जाकर बैठे थे. अचानक बोरवेल के अंदर से धरती फटने जैसी आवाज आई. किसान कुछ समझ पाते बोरवेल के अंदर से पानी निकाल कर आसमान को छूने के लिए उतारू दिखा. चंद सेकेंड में करीब 40 से 50 फीट ऊपर तक प्रेशर से पानी निकलने लगा. इतना ही नहीं, पानी के साथ में बड़े-बड़े लाल-काले पत्थर भी निकल कर हवा में उड़ने लगे.