आबकारी कार्यालय के पीछे खड़ी दो राजसात की गई गाड़ियां अचानक जल उठीं
आबकारी कार्यालय के पीछे खड़ी दो राजसात की गई गाड़ियां अचानक जल उठीं
एमपी के रायसेन के अर्जुन नगर में स्थित आबकारी कार्यालय के पीछे खड़ी दो गाड़ियां अचानक धू-धू कर जल उठीं। ये गाड़ियां आबकारी विभाग द्वारा राजसात की गई थीं।सुबह अचानक इनमें आग लग गई और कारें जलने लगीं। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कॉलोनी वासियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन यह घटना आबकारी विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, रायसेन शहर के वार्ड 15 अर्जुन नगर में शनिवार सुबह अचानक आबकारी विभाग के गेट पर खड़ी दो कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वार्ड वासियों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वार्ड के पार्षद भीम सिंह बघेल मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया यह तो गनीमत रही की आग आसपास लोगों के घरों में नहीं फैली नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। अवैध शराब परिवहन के मामले में आबकारी विभाग ने वाहनों को जब्त किया था, इन वाहनों को शहर के वार्ड 15 अर्जुन नगर के एक निजी भवन में बने आबकारी विभाग के सरकारी कार्यालय के पास करीब आधा दर्जन से ज्यादा वाहन खड़े हैं।
जो पूरी तरीके से खराब हो चुके हैं, कुछ वाहन गैस किट वाले भी हैं, जो आग की चपेट में नहीं आ पाए, नहीं तो बड़ी दुर्घटना कर सकती थी। वार्ड के निवासी और भाजपा नेता अंशुल शर्मा ने बताया कि कई बार आबकारी विभाग को इन वाहनों को यहां से हटाने को लेकर अवगत करा दिया है पर विभाग की लापरवाही के चलते इन वाहनों को यहां से नहीं हटाया जा रहा है। जिस कारण आज बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई।