सेंट्रल बैंक के मैनेजर पर ठगी का आरोप,क्योस्क संचालक ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत | sagar tv news |
एमपी के सागर जिले के बंडा दलपतपुर सेंट्रल बैंक की क्योस्क शाखा संचालक उदल सिंह लोधी ने पुलिस अधीक्षक सागर को शिकायत पत्र भेजकर बैंक मैनेजर बालमुकुंद मीणा पर ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने क्यूंनेट कंपनी से जुड़ने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी की, जिसमें 1.70 लाख रुपये नगद लिए गए और बाकी राशि अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
इसके अलावा, उदल सिंह लोधी ने यह भी आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर किसानों को परेशान करते हैं, जो समय पर लोन की किस्त नहीं जमा कर पाते। मैनेजर उनके पूरे परिवार के खातों को होल्ड कर देते हैं, जिससे किसान महीनों तक बैंक के चक्कर लगाते हैं। इस मामले में जब मीडिया ने बैंक मैनेजर से बात करनी चाही, तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उदल सिंह लोधी ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।