मां की ममता का खून,बेटे-बहू की कहासुनी सुलझाने गई मां को बेटे ने पहुंचा भगवान के पास sagar tv news

 

एमपी के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जहां एक बेटे ने अपनी मां पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई। घटना की शुरुआत तब हुई जब मृतक महिला रेखा बाई अपने बेटे शंकर को लेकर शंकर की पत्नी पिंकी से विवाद को लेकर बातचीत करने के लिए पहुंची। इस दौरान पत्नी पिंकी और सास रेखा बाई में जमकर विवाद हुआ और विवाद के दौरान ही रेखा के बेटे शंकर ने अपनी मां के सिर पर रोटी बनाने के चकले से हमला कर दिया,

 

 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद मौजूद लोगों ने रेखा को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान 62 वर्षीय रेखा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी बेटा घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रेखाबाई (62) पति गणपत भावे,

 

 

 

निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी है। वहीं उसकी बहू पिंकी घायल है। पिंकी ने बताया कि पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही है। पति शंकर और सास रेखा बाई बालदा कॉलोनी में रहते हैं। रात में सास शंकर काे लेकर समझाइश देने पहुंची थी। बातचीत के दौरान शंकर दोनों को अपशब्द कहने लगा। उसने पहले पिंकी पर पत्थर के चकले से हमला किया। इसके बाद मां के सिर पर भी चकला दे मारा। दोनों को घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल भेजा गया, बाद में एमवाय रेफर किया गया। यहां पर रेखा बाई की देर रात मौत हो गई।

 

 

 

वही पिंकी का उपचार चल रहा है। द्वारकापुरी टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि आरोपी शंकर ने एक अन्य महिला को रखा हुआ है। पिंकी उसकी पहली पत्नी है। पिंकी से शंकर को 12 और 10 साल के दो बेटे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि शंकर के अन्य महिला से संबंध के कारण ही पिंकी 5 साल से पति से अलग रह रही थी। शंकर अपने साथ पिंकी को वापस रखना चाह रहा था।

 

 

 

लेकिन पिंकी नही जाना चाहती थी। इसी बात पर शंकर कल अपनी मां के साथ पिंकी से बात करने पहुंचा था यहां दोनों बच्चे भी साथ मे थे। आरोपी ने उनके सामने ही मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई मां रेखा बाई पर हमला कर दिया।​​​​​​ रेखा बाई की मौत की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। इसके बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
08-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.