सागर से पुलिस का फिजीकल टेस्ट देकर लौट रहे युवक के साथ अनहोनी | sagar tv news |

 

जबलपुर-कानपुर नेशनल हाईवे पर बक्सवाहा के पास भीषण सड़क दुर्घटना। जयलो कार और ट्राला की आमने-सामने टक्कर में रोहित शर्मा की मौके पर ही जान चली गई। सम्यक जैन गंभीर रूप से घायल। पुलिस भर्ती प्रक्रिया से लौट रहे थे सम्यक। हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम शुरू किया, ट्राला चालक और क्लीनर की गिरफ्तारी की तैयारी। दरहसल एमपी के छतरपुर के थाना बक्सवाहा के अंतर्गत कैरो के पास की है।

 

 

जहा गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बता दें कि एक तेज रफ्तार ट्राला CG 04 PW 5089 और जयलो कार MP 16 BD 0188 की आमने-सामने टक्कर में रोहित शर्मा (30 वर्ष), निवासी धरमपुरा की मौके पर ही जान चली गई। जबकि सम्यक जैन (22 वर्ष) निवासी बक्सवाहा, गंभीर रूप से घायल हो गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। और दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस भर्ती प्रक्रिया से लौट रहे थे।

 

 

सम्यक जैन हाल ही में सागर में आयोजित पुलिस भर्ती प्रक्रिया में दौड़ में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे के समय वह गाड़ी में सो रहे थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार भरत पांडे और नगर निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को डायल 100 के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 के ड्राइवर शैलेन्द्र सिंह बघेल और आरक्षक रत्न सिंह की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा पहुंचाया गया।

 

 

जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यम आसाटी और डॉ. रवि राज ने उनका उपचार किया घटना के बाद ट्राला चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। नगर निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को ने बताया कि मृतक रोहित शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, ट्राला के मालिक से संपर्क कर चालक और क्लीनर की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

 


By - sagar tv news
07-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.