सागर-लाखा बंजारा झील को गंदा करने पर निगम ने किया ₹5000 का चालानी कार्यवाही

 

सागर नगर निगम ने लाखा बंजारा झील की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों ने झील में कचरा फेंकते हुए कई लोगों को पकड़ा है, जिन पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे झील की स्वच्छता बनाए रखें और ऐसे लोगों की सूचना दें जो झील को गंदा करते हैं। यह कदम झील की सुंदरता को बनाए रखने और नगरवासियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। दरहसल सागर नगर की लाखा बंजारा झील न केवल शहर की पहचान है, बल्कि इसकी सुंदरता और स्वच्छता भी नगर के सौंदर्य का प्रतीक है।

 

नगर निगम प्रशासन ने इस झील को साफ-सुथरा और जलकुंभी मुक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, ताकि यह झील हमेशा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहे। लेकिन कुछ नागरिक अपनी ज़िम्मेदारी को नजरअंदाज कर अपने घरों का कचरा इस झील में फेंक कर इसे गंदा करने से बाज नहीं आते। विडंबना यह है कि ये लोग साधारण नहीं बल्कि शिक्षित और अच्छे परिवारों से संबंध रखते हैं और वह सोचते हैं कि कचरा फेंकते वक्त उन्हें कोई नहीं देख रहा, परंतु उन्हें शायद यह ध्यान नहीं रहता कि स्मार्ट सिटी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे उन पर 24 घंटे नजर बनाए रखते हैं।

 

बुधवार शाम पोद्दार कॉलोनी निवासी ने हेमंत पोद्दार अपने घर का कचरा कार में रखकर झील के ऊपर बने एलिवेटेड कॉरिडोर पर ले और उसे तालाब में फेंक दिया ,उनकी यह हरकत स्मार्ट सिटी के कैमरों में कैद हो गई और जैसे ही यह जानकारी नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री तक पहुंची,तो उन्होंने परिवहन विभाग से उस गाड़ी का नंबर ट्रेस करवाकर संबंधित व्यक्ति को ढूंढ निकाला और उस पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया। ज्ञात हो कि यह पहली बार नहीं है, इसके पहले भी मकरोनिया क्षेत्र के निवासी पर अपने घर का कचरा कर में रखकर एलिवेटेड कॉरिडोर पर लाकर उसे झील में फेंकने पर जुर्माना लगाया गया था, जब भी कैमरों के जरिए कचरा झील में फेंकते हुए पकड़ा गया था और उसे पर भी ₹5000 की चालानी कार्यवाही की गई थी।


By - sagar tv news
07-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.