Sagar -सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी निलंबन की कार्रवाई-निगमायुक्त
Sagar -सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी निलंबन की कार्रवाई-निगमायुक्त
सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाने, स्वीपिंग मशीनों से सफाई करने, रात्रिकालीन सफाई के लिए समय निश्चित करने और लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक क्षेत्रों में डस्टबिन रखने और शौचालयों की सफाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह राजपूत को निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मचारी मेहनत से कार्य कर रहे हैं।
इसलिए सबसे पहले सभी सफाई कर्मचारियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगवाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों की सफाई के लिए चार स्वीपिंग मशीन उपलब्ध होंगी। उन स्वीपिंग मशीनों से मुख्य मार्गो की सफाई कराई जाए। तथा यह ध्यान रखें की सड़कों पर धूल न रहे, उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन सफाई के लिए समय निश्चित किया जाए । जो कर्मचारी मुख्य मार्गो की सफाई कार्य में लगे हैं उन्हें अन्य स्थानों पर सफाई कार्य में लगाएं ।
निगमायुक्त ने कहा कि सफाई कार्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, शहर पूरी तरह से साफ दिखाई दे,अगर सफाई कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध अब निलंबन की कार्रवाई की जावेगी । उन्होंने बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों को शोकाज नोटिस देने के निर्देश दिए ।