सड़क किनारे घरेलू सिलेंडर से भर रहे थे गैस,धू-धू कर जली कार फिर आधे घंटे तक रुका ट्रैफिक

 

एमपी के जबलपुर के माढ़ोताल के पास सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। मारुति वैन में अवैध रूप से गैस भरे जाने के दौरान गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसके चलते इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बन गया। थोड़ी ही देर में पूरी वैन आग से घिर गई। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।जिस समय कार में ब्लास्ट हुआ, उस दौरान आसपास में मौजूद लोगो घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर रहे थे।

 

 

जिस समय कार में ब्लास्ट हुआ, उस दौरान आसपास में मौजूद लोगो घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात माढ़ोताल चुंगी नाका के पास मारुति वैन में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर से गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी।

 

 

कुछ ही देर में जोरदार ब्लास्ट होने से कार धू-धू कर जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर विभाग और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर ट्रैफिक रुका रहा। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास से लोगों को दूर कर ट्रैफिक रोका, इस दौरान फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने आग को बुझाया।

 

 

 

घटना को लेकर माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार का कहना है कि अभी आगजनी का मामला कायम किया गया है। जांच की जा रही है। अगर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा होगा तो निश्चित रूप से कार्रवाई भी की जाएगी। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार जलकर खाक हो गई है।

 

 

 


By - sagar tv news
05-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.