पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी में 84 लीटर शराब जप्त
एमपी के विदिशा पुलिस ने कल रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान 84 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹300000 है। सैफरान रेस्टोरेंट पर छापेमारी में मैनेजर शुभम श्रीवास्तव और शराब का सप्लायर अनूप जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन प्रकरण बनाकर तीन आरोपी पकड़े गए।
जहरीली शराब बेचते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। दो महिलाएं और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सड़क सुरक्षा के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे जानकारी देते हुए बताया कि कल रात को एसपी विदिशा ने विशेष टीम गठित कर अलग-अलग ठिकानों पर अवैध शराब और अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे...
इनमें से दो टीम में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी थी और वेतरतीब रूप से नियम विरुद्ध चल रहा है। इसी प्रकार से दो टीम मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सड़क सुरक्षा के तहत कार्रवाई कर रहे थे जिसमें एक साइलेंसर मॉडिफाई लगाकर घूम रहा था जिस पर कार्रवाई की गई एक शराब पीकर वाहन चलते युवक को गिरफ्तार किया गया वहीं 23 अन्य प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट के बनाए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्यवाही शपथ रूप से जारी रहेगी