सागर जिले की तहसील केसली के ग्राम नयागांव में अपने घर के बाड़े के पास मंगलवार सुबह एक महिला पर लोमड़ी ने हमला कर दिया जिसने महिला लहूलुहान हो गई।
जैसे ही महिला की चीख पुकार की आवाज आई तो महिला को बचाने पहुंचे उत्तम यादव पर भी लोमड़ी ने हमला बोल दिया जिसने उन्हें भी अनेकों जगह काटने के निशान है।
उत्तम यादव ने बताया की आज सुबह उनकी भाभी अशोक रानी यादव उनके घर के पीछे बाड़े में थी तभी एक लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई उनको बचाने जैसे हम पहुंचे तो लोमड़ी ने उन पर भी हमला किया जिससे हमारे शरीर पर भी काटने के निशान है।
साथ ही उन्होंने बताया की मुझे काटने के बाद लोमड़ी गायब हो गया जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया की कही ऐसा न हो की उस लोमड़ी का कोई और शिकार हो जाए। घायल महिला के लिए 108 की मदद से केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है डॉक्टर के अनुसार फिलहाल घायल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है