Sagar- गोवर्धन मेले में जमकर नाचे मंत्री पुत्र और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा, देखिए
सागर जिले की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर की गोवर्धन टोरिया पर दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला क्षेत्र का प्राचीन मिला है। जहां गोवर्धन टोरिया पर भगवान गोवर्धन अपनी उंगली पर पर्वत उठाए हुए प्रतिमा विराजमान है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन की पूजा अर्चना की जाती है, मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ मोनिया पहुंच कर भगवान गोवर्धन के दर्शन कर दिवारी गीतों पर मोनिया नृत्य करते हैं
वही मेले में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे फिर अभिनेता आकाश सिंह राजपूत पहुंचे जहां उन्होंने भगवान गोवर्धन के दर्शन कर मोनियों का फूल माला पहनकर सम्मान कर उनके साथ दिवारी गीत गाकर मोनिया नृत्य किया व सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी
इसके साथ ही कांग्रेसी नेता नीरज शर्मा भी गोवर्धन मेले में पहुंचे जहां उन्होंने गोवर्धन भगवान के दर्शन कर मोनिया का स्वागत सम्मान करते हुए उनके साथ मोनिया नृत्य किया।
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार जब श्री कृष्ण यमुना नदी के किनारे बैठे थे तब उनकी सारी गाए कहीं चली गई थी अपने गायों को न पाकर श्री कृष्ण दुखी होकर मौन हो गए, इसके बाद कृष्ण के सभी ग्वाल दोस्त परेशान होने लगे, जब ग्वालो ने सभी गायों को तलाश लिया और उन्हें लेकर आए तब कहीं जाकर कृष्ण ने अपना मौन तोड़ा, इसी आधार पर इस परंपरा की शुरुआत की गई, परंपरा के अनुसार श्री कृष्ण के भक्त गांव गांव से मौन व्रत रख कर दीपावली के एक दिन बाद इस व्रत को करते हुए 12 गांव की परिक्रमा लगाते हैं और मंदिर- मंदिर जाकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करते हैं।