सिंचाई की बात पर आपस में उलझे भाई-भाई एक की गयी जान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बरायठा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक भगवानदास यादव अपने बड़े भाई मुन्नी और छोटे भाई पुजारी के साथ खेतों में सिचाई कर रहे थे। इसी दौरान ट्यूबबेल की मोटर खराब हो गई। जिसका सुधार का कमा चल रहा था लेकिन इसी बीच सिंचाई की बात को लेकर विवाद हो गया। जहाँ मुन्नी यादव के लडके नंदराम ने अपने सगे चाचा भगवानदास को पकड़ा और सीताराम ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। घायल हालत में उसका लड़का अस्पताल ले जा रहा था लेकिन भगवानदास ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और बंडा एसडीओपी उमराव सिंह पहुंचे। जहाँ मामले को जांच में लिया गया है। और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


By - Sunil Tiwari (Shahgarh,Sagar,MP)
25-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.