सागर में लोकल फॉर वोकल की मिसाल,मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने परिवार के साथ की स्थानीय बाजार में खरीदारी
सागर में लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी धर्मपत्नी सविता सिंह राजपूत और उनके बेटे-बहू के साथ स्थानीय बाजार में पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों से मिट्टी के दिए सहित पूजन सामग्री खरीदी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर हमें स्थानीय कलाकारों से बनी पूजन सामग्री खरीदनी चाहिए। मिट्टी से निर्मित पूजन सामग्री को खरीदना चाहिए जिससे कि हमारे दूर दराज के कुम्हार, प्रजापति समाज के व्यक्ति आगे बढ़ सकें।
जिससे हमारे समाज के व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। मंत्री श्री राजपूत ने कहा सहायता समूह की बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं। और दीपावली के शुभ अवसर पर उनके द्वारा निर्मित मिट्टी के दिए सहित अन्य पूजन सामग्री हम सबको खरीद कर पूजन करना चाहिए। मंत्री अपनी धर्मपत्नी सविता राजपूत उनके बेटे-बहू सहित अन्य परिजनों के साथ कपड़े का थैला लेकर पूजन सामग्री खरीदने बाजार में गए। जहां उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर उपयोग होने वाली पूजन सामग्री को खरीदा।