Sagar- पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Sagar- पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
प्रसिद्ध बीडी उद्योगपति और सागर जनपद के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष हरभजन सिंह राठौर का बुधवार को दुखद निधन हो गया। हरभजन सिंह पूर्व मंत्री स्व हरनाम सिंह राठौर और गजेन्द्र सिंह राठौर के छोटे भाई और पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और उद्योगपति कुलदीप सिंह राठौर के चाचा थे। उनका अंतिम संस्कार कल 31 अक्टूबर 2024 को पगारा स्थित फॉर्म हाउस में 11 बजे किया जायेगा। उनकी अंतिम यात्रा बंगला नंबर 1 सादर बाजार से निकलेगी। स्व हरभजन सिंह राठौर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। वे डा हरिसिंह गौर विश्विद्यालय सागर की छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। उनके निधन पर अनेक नागरिक ने शोक व्यक्त किया है।
शोकाकुल परिवार में भाई: गजेन्द्र सिंह राठौर पुत्र : बलवंत सिंह राठौर भतीजे - हरवंश सिंह राठौर (पूर्व विधायक बण्डा), कुशाल सिंह राठौर, कुलदीप सिंह राठौर, नितेन्द्र सिंह राठौर, कृपाल सिंह राठौर, उजागर सिंह राठौर, नागेन्द्र सिंह राठौर, विकेन्द्र सिंह राठौर, रितेन्द्र सिंह राठौर, सुवेन्द्र सिंह राठौर, नाती: जसवंत सिंह राठौर, वंशदीप सिंह राठौर, विराज सिंह राठौर, वैभव सिंह राठौर, परनजय सिंह राठौर, रियांश सिंह राठौर, लक्ष्यराज सिंह राठौर, एकाक्षर सिंह राठौर एवं समस्त राठौर परिवार।