Sagar - साक्षी ट्रैक्टर्स में धनतेरस पर इतने ट्रैक्टर बिके की स्टॉक कम पड़ गया
धनतेरस पर बाजार में धन की खूब बारिश हुई हर जगह बंपर खरीदी की गई, छोटे-छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े-बड़े शोरूम तक में सुबह से लेकर शाम तक पैर रखने को भी जगह नहीं रही ऐसे ही सागर के साक्षी ट्रैक्टर्स एंड मोटर्स से भी सोनालिका ट्रैक्टर की बंपर सेलिंग की गई है, यहां सोनालिका के इतने ट्रैक्टर किसानों ने खरीदे की स्टॉक की कमी आ गई और फिर उन्हें आगामी दिनों के लिए इसकी बुकिंग करनी पड़ी है, शोरूम के संचालक वीरेंद्र पटेल का कहना है कि उन्होंने कंपनी से बात की है जल्द से जल्द डिमांड को पूरा किया जाएगा ताकि किसानों के लिए समय से यह ट्रैक्टर उपलब्ध करा दिए जाएं उनकी लगातार इसको लेकर बात चल रही है
सोनालिका पर लगातार किसानों का भरोसा बढ़ रहा है दूसरी तरफ कंपनी ने भी दिवाली के त्यौहार को देखते हुए बंपर ऑफर निकाले हुए हैं, जिसमें देश स्तर पर खरीदी करने वाले 11001 ग्राहकों को लकी ड्रा में ट्रैक्टर, कार ,बुलेट, टीवी ,फ्रिज ,वाशिंग मशीन, मिक्सी सहित ढेरों इनाम जीतने का मौका है, साक्षी ट्रैक्टर्स एंड मोटर्स के संचालक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि धनतेरस पर 13 ट्रैक्टर किसानों ने खरीदे हैं इसके अलावा वह जिस मॉडल की डिमांड कर रहे हैं उसकी थोड़ी कमी आ गई है लेकिन उन्होंने बुकिंग करा दी है, ऐसे ही एक युवा किसान राहुल यादव ने बताया कि उनके घर में 2001 में सबसे पहले सोनालिका ट्रैक्टर खरीदा गया था उसके बाद से अब तक पांच ट्रैक्टर खरीदे जा चुके हैं सभी सोनालिका के ही है क्योंकि यह लोडिंग का काम हो या किसी के क्षेत्र का हर काम में सबसे आगे होता है पूरे परिवार में हम लोगों की यह पहली पसंद है आज फिर एक ट्रैक्टर उठाया है