रतलाम आ रही डेमू ट्रेन के इंजन के डीपीसी में Fire, यात्रियों हुए परेशान

 

रतलाम आ रही डेमू ट्रेन के इंजन के डीपीसी में Fire, यात्रियों हुए परेशान

 

 

 

एमपी के रतलाम के पास आज एक बार फिर बाद रेल हादसा टला है। यहां इंदौर से रतलाम आ रही डेमू ट्रेन के इंजन के डीपीसी में आग लग गई । जिस पर समय रहते हैं काबू कर लिया गया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल इंदौर से चलकर रतलाम आने वाली डेमू ट्रेन के इंजन के नीचे से तेजी से धुंआ निकतला देख से यात्रियों में हड़कंप मच गया । ट्रेन ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए

 

 

 

तत्काल रुणीजा और नौगांव स्टेशन के बीच ही ट्रेन को रोक दिया और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आज पर काबू पाने की कोशिश की। यह देख ट्रेन के यात्री और पास कहीं खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और किसान भी मौके पर पहुंचे। सभी लोगों ने मिलकर खेत से पाइप लाकर पानी की सप्लाई शुरू की और ट्रेन में इंजन में लगी आग को बुझाया। घटना की सूचना पर रतलाम रेल मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार सहित आला अधिकारी भी मौके पर। रतलाम से नया डीजल इंजन बुलवाकर ट्रेन को रतलाम के लिए रवाना किया गया।


By - sagaetvnews
28-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.