Sagar-धनतेरस पर कटरा में इन वाहनों की नो एंट्री,जानिए कब से कब | sagar tv news |

 

सागर में धनतेरस से लेकर दिवाली तक करोड़ रुपए की खरीदी बाजार से की जाती है हजारों की संख्या में लोग खरीदी करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन उनके लिए बाजार पहुंचने में या बाजार घूमने में किसी तरह की आसुविधा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी अपनी तैयारी कर ली है सागर में 29 अक्टूबर धनतेरस के दिन से 31 अक्टूबर तक तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश कटरा बाजार क्षेत्र में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है,

 

 

यातायात पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, एलिवेटेड कोरिडोर, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ बस स्टैण्ड वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नही कर सकेगें, इसके अतिरिक्त तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनो ओर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

 

 

यातायात पुलिस शहर के लोगो से अपील करते हुए कहा है कि इन मागों से अपने तीन पहिया, चार पहिया (आटों, आपे, लोडिंग वाहन, पिकप, कार) जैसे वाहनों का प्रवेश इन स्थानों से नही करेगें। तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक जो भी चार पहिया वाहन पार्क किये गये है उन्हे तत्काल हटाकर निजी पार्किंग स्थलों पर पार्क किया जाना सुनिश्चित करे अन्यथा ऐसे वाहनों को क्रेन से हटवाया जावेगा जिससे वाहन में होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी।

 

 

इसमें धनतेरस पर 29 से 30 अक्टूबर तक कटरा क्षेत्र में सुबह 08-00 बजे से रात 10 बजे तक और 31 अक्टूबर को दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यकता पडने पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक, सभी तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जा सकता है, संभावित भीड को देखते हुये वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध को अतिरिक्त समय के लिये बढ़ाया भी जा सकता है।

 

 


By - sagar tv news
27-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.