Sagar - 8 हजार किलोमीटर दूर से दुआ कबूल, बीमार माँ के लिए मक्का मदीना की पैदल यात्रा पर बेटा

 


Sagar - 8 हजार किलोमीटर दूर से दुआ कबूल, बीमार माँ के लिए मक्का मदीना की पैदल यात्रा पर बेटा

 

 

 


तेलंगाना के आदिलाबाद से पैदल चलकर मक्का-मदीना की यात्रा पर निकले हाजी आसिफ अंसारी करीब एक माह बाद 1 हजार किलोमीटर का सफर तय कर सागर पहुंचे। सागर आगमन पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। दरअसल, तेलंगाना के आदिलाबाद निवासी हाजी आसिफ अंसारी ने बीमार मां के ठीक होने पर पैदल हज यात्रा करने की दुआ मांगी थी। मां का स्वास्थ्य ठीक होने और दुआ कबूल होने पर आसिफ ने पैदल हज यात्रा शुरू की है।

 

 

 

 

करीब एक माह पहले आदिलाबाद से आसिफ अकेले ही पैदल मक्का-मदीना के लिए निकले हैं। वह भारत समेत पांच देशों की बार्डर पार कर मक्का-मदीना पहुंचेंगे। वह 2025 में मक्का-मदीना पहुंचेंगे। इस दौरान वे 8 हजार किमी से अधिक की पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान आसिफ अंसारी सागर पहुंचे। जहां तंजीम कमेटी और शहर के अन्य लोगों ने आसिफ का स्वागत किया। इसके बाद वह नमाज अदा कर अपने आगे के सफर पर रवाना हुए।

 

 

 


आसिफ ने बताया कि भारत समेत अन्य देशों में जो कानूनी प्रक्रिया होती है उसे पूरा करने में करीब छह महीने का समय लगा था। प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्रा शुरू की है। रोज 30 से 40 किलोमीटर पैदल चल रहा हूं। 2025 में सफर पूरा कर हज के समय साऊदी अरब के मक्का-मदीना पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

 

 

 


आसिफ तेलगांना से पैदल निकलकर अगले साल हज के लिए सऊदी अरब पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान वह भारत के अलावा 4 दूसरे देशों की बॉर्डर से होकर गुजरेंगे। आसिफ भारत से वाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान, इरान, ईराक और कुवैत से भी होकर गुजरेंगे। कुवैत से ही वो मक्का-मदीना पहुंचेंगे।


By - sagaetvnews
27-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.