सागर में कोचिंग संचालक की किनारे खड़ी मिली कार, नदी में देखा तो फिर...
सागर में कोचिंग संचालक की किनारे खड़ी मिली कार, नदी में देखा तो फिर...
सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र बन्नाद गांव की बेबस नदी के आमघाट के पास गुरुवार को कोचिंग संचालक का डेड बॉडी मिला है। घाट पर उनकी कार खड़ी मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी का पंचनामा बनाया। पोस्टमॉर्टम के लिए डेड बॉडी अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, कोचिंग संचालक संजय मिश्रा (47) निवासी इंदिरा नगर सागर बुधवार दोपहर घर में बगैर बताए कार से निकले थे। वे मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने तलाश की। परिचित और रिश्तेदारों के यहां पता किया। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।
गुरुवार को बन्नाद के पास बेबस नदी के आमघाट के पास उनकी डेड बॉडी मिला है। पास में घाट पर उनकी कार खड़ी थी। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। हालांकि पुलिस मामले में कारणों की जांच कर रही है। मृतक संजय मिश्रा गोपालगंज क्षेत्र में जेल के पीछे संदीपनी कोचिंग क्लासेस का संचालन करते थे, साथ ही एनजीओ भी चलाते थे। उनकी पत्नी बंडा कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनके दो बच्चे भी हैं।