Sagar- सोयाबीन की बंपर आवक 200 रूपए गिरे दाम, जानिए आज अनाज के क्या भाव रहे
Sagar- सोयाबीन की बंपर आवक 200 रूपए गिरे दाम, जानिए आज अनाज के क्या भाव रहे
दिवाली से पहले सागर कृषि उपज मंडी में अनाज की बंपर आवक हो रही है लेकिन किसान मनमाने भाव में व्यापारियों को अपना माल बेचने के लिए मजबूर हैं सोयाबीन मक्का मसूर कि इस समय सबसे ज्यादा बिक्री की जा रही है, मंगलवार को करीब 22000 क्विंटल अनाज की आवक हुई है जिसमें सबसे अधिक पीला सोयाबीन 12598 quintal व्यापारियों के द्वारा खरीदा गया है सोयाबीन के भाव 2500 से लेकर 4500 तक रहे, सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को सोयाबीन के न्यूनतम भाव में₹200 की गिरावट आई है,
मसूर के भाव 3300 से लेकर 6710 रुपए रहे, मक्का की तुलाई भी 5600 क्विंटल हुई, इसके भाव 1300 से लेकर 2365 तक रहे, मक्का में आज 75 रुपया की तेजी देखने को मिली है वहीं इसके अलावा गेहूं की भी बंपर आवक हुई करीब डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं मंडी में खरीदा गया गेहूं के भाव 2485 से लेकर 3800 रहे गेहूं के न्यूनतम भाव में सोमवार की अपेक्षा 215 रुपए की कमी आई है, चना का भाव 5900 से लेकर 6965रुपए रहे, किसानों का कहना है
कि मंडी में वह अपना अनाज बेचने तो आए हैं माल बेच भी रहे हैं लेकिन जो भाव मिल रहा है उससे खुश नहीं है क्योंकि एक एकड़ में 15 से 20 हजार तक की लागत खेती करने में आ जाती है अब हमारा माल इतना ही निकल रहा है तो हम लोग परिवार का पालन पोषण कैसे रहेंगे क्या कहेंगे कैसे बच्चों को पढ़ाएंगे लिखेंगे सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए