सागर पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश,1 लाख कैश,कार-बाइक,मोबाइल समेत 10 लाख का सामान जब्त | sagar tv news |

 

 

सागर के राहतगढ़ थाना की सीहोरा चौकी पुलिस ने देर रात सेमाढाना रोड पर संचालित हो रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई कर 10 जुआरियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से एक लाख रुपए नकद, कार, बाइक, मोबाइल समेत 10 लाख रुपए कीमत का सामान जब्त किया है। जुआरियों को थाने लाकर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीहोरा-सेमाढाना रोड किनारे कुछ लोग ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी।

 

 

 

 

पुलिस देख जुआरी भागे। लेकिन जवानों ने पीछाकर उन्हें धरदबोचा। कार्रवाई में जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 4 हजार 270 रुपए नकद, 3 ताश गड्डी, कार क्रमांक एमपी 9 जेडएक्स 8704, तीन बाइक क्रमांक एमपी 15 एम 2861, एमपी 15 एमए 6858, एमपी 15 एनपी 0607, 7 मोबाइल कुल सामान 10 लाख 6 हजार 270 रुपए का जब्त किया गया। सभी जुआरियों को पकड़कर थाने लाया गया। जहां उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच में लिया है।

 

 

 

पूछताछ में आरोपी नीरज लोधी ने जगभान पटेल उर्फ लल्ला निवासी सेमाढाना, सचिन निवासी ग्राम हरदौट बेगमगंज, अनिल पटेल और गोलू बेड़िया निवासी राहतगढ़ के साथ जुआ खिलाना बताया है। पुलिस के अनुसार, जुआ फड़ पर कार्रवाई में मूलचंद पिता रतनसिह लोधी उम्र 37 साल निवासी नादनवारा, राजेन्द्र पिता रामगोपाल सिह ठाकुर उम्र 43 साल निवासी गोपालगंज, संजय पिता सोहन सिंह लोधी उम्र 29 साल निवासी ग्राम मूढरा त्योंदा विदिशा, धनसिंह पिता सोमतसिंह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी ग्राम पठारी,

 

 

 

 

गंदर्भ पिता इमरत सिंह लोधी उम्र 50 साल निवासी पठारी हाल निवास बाणगंगा इंदौर, सोधनसिंह पिता पूरन सिंह लोधी उम्र 45 साल निवासी ग्राम करई खुर्द, दलसिंह पिता नंदलाल लोधी उम्र 60 साल निवासी मुरार, देशराज पिता श्रीराम सिंह ठाकुर उम्र 42 साल निवासी नरयावली नाका, सोहिल पिता रहीम कुरैशी उम्र 28 साल निवासी भगतसिंह वार्ड सागर और नीरज पिता मुन्नालाल लोधी उम्र 45 साल निवासी सत्ताढाना को गिरफ्तार किया है। जुआ फड़ पर सागर जिले के अलावा विदिशा, इंदौर के जुआरी भी हार-जीत का दांव लगाने के लिए पहुंच रहे थे।

 

 

 

 


By - Dhamendra Singh Rajput Rahatgarh
22-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.