Sagar-युवक को उड़ाने वाली थार को पुलिस ने 55 घंटे में पकड़ा,जानिए किसकी है... | sagar tv news |

 

 

सागर शहर के कोतवाली रोड पर शुक्रवार की रात हुए हादसे का एक रूह कपा देने वाला वीडियो सामने आया था, युवक को जानबूझकर टक्कर मारने वाली गाड़ी को पकड़ने के लिए पुलिस को 55 घंटे का समय लग गया है, जबकि कोतवाली थाने से इसकी दूरी बमुश्किल 2 किलोमीटर थी, पुलिस ने इस वाहन को जप्त कर थाने में रख लिया है शुरुआती जानकारी के अनुसार यह थार कार भूतेश्वर रोड पर स्थित बुंदेला परिवार की बताई जा रही है गाड़ी पर नंबर नहीं होने की वजह से उसके मालिक का फिलहाल पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज आए हैं उनकी सूक्ष्मता से जांच कर टक्कर मारने वाली ड्राइवर की जानकारी जुटा रही है

 

 

इस मामले में कोतवाली पुलिस पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, आखिर रास्ते में कितने सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी पुलिस को इस तक पहुंचने में इतना लंबा समय क्यों लग गया, बताया तो यह भी जा रहा है कि कोतवाली पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही इसका पता लगा लिया था अब इसकी संदिग्धता को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसको संज्ञान में लिया है और मामले की जांच के लिए सीएसपी यश बिजोरिया को जिम्मेदारी सौंपी है,

 

 

शुक्रवार रात करीब 1:00 की है जहां मानसिक रूप से कमजोर युवक अभिषेक सोनी एक दुकान के बाहर पटिया पर बैठे हुए थे लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से इसी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी इसके बाद युवक के सर और पसलियों में चोट आई थी स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था फिलहाल उसकी हालत ठीक है


By - sagar tv news
22-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.