सागर में संपदा-2 से रजिस्ट्री शुरू जिला पंजीयक ने बताई पूरी प्रक्रिया देखिये
सागर में संपदा-2 से रजिस्ट्री शुरू जिला पंजीयक ने बताई पूरी प्रक्रिया देखिये
संपदा 2 शुरू हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। जिले में भी संपदा-2 से रजिस्ट्री शुरू हो गई हैं। सागर और बंडा उप पंजीयक कार्यालयों में कुल 12 रजिस्ट्री अब तक हुई हैं। बाकी 5 उप पंजीयक कार्यालय अब तक संपदा-2 से रजिस्ट्री करने का काम शुरू नहीं कर पाए हैं। इसका बड़ा कारण लोग इस नए सिस्टम से परिचित नहीं हैं। उन्हें पुराने सिस्टम से ही रजिस्ट्री कराने में भरोसा है। हालांकि लोगों को लगातार इसके संबंध में बताया जा रहा है, साथ ही बैंडर्स को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि सभी उप पंजीयक कार्यालयों में संपदा-2 से रजिस्ट्री शुरू हो सके और इसे सिस्टम में लाया जा सके।
जिला पंजीयक निधि जैन ने बताया कि संपदा 2 से रजिस्ट्री कराने का काम तेजी से बढ़ रहा है। बीते सप्ताह शुक्रवार तक प्रदेश में सागर जिले की स्थिति सबसे अच्छी थी। जिला अव्ययल स्थिति में था। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 12 रजिस्ट्री संपदा 2 से की गई हैं। सागर और ग्वालियर डिवीजन में यह सबसे ज्यादा हैं। दोनों डिवीजन में सागर सचसे आगे है। सागर में 10 व बंडा में दो रजिस्ट्री संपदा 2 एप से की गई हैं। सागर के उप पंजीयक कार्यालय में फिलहाल दस्तावेज पंजीयन कराने वालों की भीड़ कम नहीं हुई है, क्योंकि लोग रजिस्ट्री कराने पुराने सिस्टम की तैयारी के साथ आ रहे हैं। गवाहों सहित अन्य लोगों को साथ लेकर आ रहे हैं। यहां आने के बाद रजिस्ट्री भी पुराने सिस्टम से करा रहे हैं।
प्लॉट की रजिस्ट्री कराने राहतगढ़ से आए समीर ने बताया कि वे दोपहर करीब 12 बने आए थे। रजिस्ट्री हो गई है। उसे लेने के लिए बैठे हैं। हस्ताक्षर हो जाएंगे तो मिल जाएगी। इनकी तरह ही दोपहर करीब 2 बने 23 लोग कायर्यालय में बैठे-खड़े हुए थे। पंजीयन काउंटर पर भी भीड़लगी थी। इनमें महिला, पुरुष, बुजुर्ग, युवा सभी तरह के लोग शामिल थे। संपदा 2 पूरी तरह से आधार कार्ड पर आधारित सिस्टम है। आदमी की पहचान आधार कार्ड से की जा ही है। इस कारण खरीदी बिक्री से पहले आधार अपडेट होना जरूरी है। विशेषकर तस्वीर पुरानी होने, लंबे समय से फिंगर प्रिंट अपडेट नहीं कराने, आईरिश अपडेट नहीं कराने की स्थित में एरर की आशंका रहती है। पंजीयन विभाग के अफसरों के मुताबिक रजिस्ट्री से पहले यदि आधार अपडेट करा लिया जाए तो बेहतर होगा। रजिस्ट्री कराते समय पर आने की आशंका समाप्त हो जाएगी।