मंदिर के समीप झाड़ियों में दिखा अजगर फिर वन विभाग के दल ने किया रेस्क्यू,सुरक्षित जंगल में छोड़ा

 

मंदिर के समीप झाड़ियों में दिखा अजगर फिर वन विभाग के दल ने किया रेस्क्यू,सुरक्षित जंगल में छोड़ा

 

 


मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम अंतरालिया में एक मंदिर के समीप झाड़ियों में रविवार रात ग्रामीणों को अजगर दिखाई दिया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 डायल और वनविभाग को दी। सुसनेर रेंजर चंदरसिंह ने सूचना के बाद वनविभाग के दल को भेजा जो रात करीब 11.30 बजे ग्राम अंतरालिया पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में अजगर को देखने ग्रामीण जमा हो चुके थे।

 

 

 

 

वनविभाग के दल और उनके साथ पहुंचे सर्प मित्रों ने अजगर का रेस्क्यू किया। वनविभाग के वनरक्षक के. एल. परमार ने बताया कि अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में उसके अनुकूल वातावरण में छोड़ दिया गया है। अजगर की लंबाई करीब 8 फीट है। गौरतलब है कि शीटर में बने नए डेम और हाल ही में हुई जोरदार बारिश के बाद नदी, नालों और जंगल क्षेत्र में अजगर दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग का दल रेस्क्यू के लिए पहुंचता है। अजगर भारत में विलुप्त प्रजाति के जीवों की प्रथम सूची में दर्ज है।


By - sagaetvnews
21-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.