MP में पलटा दूध से भरा टैंकर, बाल्टी- डिब्बे भरभरकर लूट ले गए | sagar tv news |
राजगढ़ जिले के बोड़ा नगर शनिवार को दूध का टैंकर पलट गया, जैसे ही इसकी खबर फैली तो स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे, तो दुध लूटने की होड़ मच गई, लोग बर्तन दूध से भरकर घर ले लग गए, बता दे यह टैंकर आयस्टर फ्रेश मिल्क लिमिटेड कंपनी का था, जो नरसिंहगढ़ से देवास की ओर जा रहा था।
हादसा उस समय हुआ जब टैंकर का स्टेरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया हालांकि, टैंकर चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। टैंकर में करीब 15 हजार लीटर दूध भरा हुआ था, जिसमें से लगभग आधा दूध खेत में बह गया।
सूचना मिलते ही बोड़ा पुलिस की टीम, जिसमें आरक्षक देवेंद्र दांगी शामिल थे, मौके पर पहुंची और टैंकर का ढक्कन लगवाया, जिससे और अधिक दूध का नुकसान रोका जा सके। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल, घटना स्थल पर ट्रैफिक को फिर से बहाल कर दिया गया है।