करवा चौथ पर जिस पति की लंबी उम्र का व्रत रखा उसी ने पत्नी को निपटा दिया... | sagar tv news |

 

एमपी के दमोह में करवा चौथ के दिन बड़ी अनहोनी हो गई । शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर रविवार रात 7.30 बजे चाकू के हमले में एक महिला की जान चली गई। हत्या का आरोप उसके पति पर लग रहा है। प्रत्यक्षदर्शी एक मासूम बच्चे के अनुसार उसके पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है, हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

 


जानकारी के अनुसार फुटेरा वार्ड दो निवासी गीता ठाकुर और उसके पति राजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है और इसी दौरान राजा ने अपनी पत्नी को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस के पास एक और थ्योरी है, जिसमें ये बताया जा रहा है की कोई दो लोगों का विवाद हुआ है और उस दौरान चाकू चले हैं, हालांकि पुलिस यह भी कह रही है कि महिला के पति पर चाकू मारने का आरोप है। घटनाक्रम क्यों और कैसे हुआ है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

 

 

 

बस स्टैंड पर मौजूद एक बच्चे का कहना है कि राजा ठाकुर उसकी बस चलता है। पत्नी और राजा दोनों बैठे हुए थे तभी दो लोग आए जिससे राजा का विवाद होने लगा और इसी बीच राजा ने चाकू निकाल कर अपनी पत्नी को मार दिया। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

 

 

 

Ti आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी पति का कहना है कि कोई दो लोग थे जिन्होंने उसकी पत्नी की हत्या की है, लेकिन बाकी लोग पति पर आरोप लगा रहे हैं। सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

 


By - sagar tv news
21-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.