सागर में करवा चौथ पर इतने बजे निकलेगा चांद, इस साल कुछ कम कराएगा इंतजार

 

सागर में करवा चौथ पर इतने बजे निकलेगा चांद, इस साल कुछ कम कराएगा इंतजार

 

 


करवा चौथ का व्रत को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस बार करवाचौथ पर सागर सहित कई शहरों का मौसम भी बदला बदला सा नजर आ रहा है. कहीं कहीं हल्की बूंदा बांदी के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं. कुल मिलाकर मौसम खुशनुमा हो गया है. करवाचौथ के चंद्रमा का शाम होते ही इंतजार शुरू हो गया । चंद्रोदय के समय को सोशलमीडिया द्वारा तो बताया जा रहा है लेकिन वह आपके शहर का ही समय हो यह जरूरी नहीं है । इसके लिये करवाचौथ का चंद्रमा आपके शहर में कब उदित होगा इसकी जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी ।

 

 

 

 

सारिका ने बताया कि देश के पूर्वी राज्‍यों में यह सबसे पहले दर्शन देकर उसके लगभग 2 घंटे बाद पश्चिमी शहरों में उदित होगा । अरूणाचल प्रदेश के इटानगर में यह शाम 6 बजकर 50 मिनिट पर उदित होना आरंभ होगा तो पश्चिम में सोमनाथ में चद्रदर्शन के लिये 8 बजकर 43 मिनिट तक का इंतजार करना होगा । इसी प्रकार मध्‍यप्रदेश में सिंगरौली में यह 7 बजकर 44 मिनिट पर उदित होगा तो पश्चिम में नीमच में इसके दर्शन बजे 8 बजकर 17 मि‍निट से आरंभ होंगे । वही सागर जिले में यह 8 बजाकर दो मिनिट पर दिखाई देगा यनि महिलाओं का इंतजार 8 बजे पूरा हो सकता है,

 

 

 

 

सारिका ने बताया कि पंचांग कैलेंडर में किसी खास शहर का चंद्रोदय का समय होता है , लेकिन आपके शहर के लिये यह अलग हो सकता है । चंद्रोदय होना और आपके घरआंगन से चंद्रदर्शन होना दो अलग-अलग स्थितियां हैं । चंद्रोदय का जो समय किसी शहर के लिये बताया जाता है उस समय चंद्रमा क्षितिज से उपर आना आरंभ करता है । इसके लगभग 15 मिनिट बाद वह उस उंचाई को प्राप्‍त करता है जब आप इसके दर्शन करने की स्थिति में आ पाती हैं ।


By - sagaetvnews
20-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.