स्टेडियम ग्राउंड में पुलिस ने रोकी तिरंगा यात्रा पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी फिर...
स्टेडियम ग्राउंड में पुलिस ने रोकी तिरंगा यात्रा पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी फिर...
एमपी के छिंदवाड़ा के चौरई में करणी सेना तिरंगा यात्रा निकाल रही है। शुक्रवार को पुलिस ने यात्रा को स्टेडियम के पास ही रोक दिया। जानकारी के अनुसार करणी सेना का भोपाल में बड़ा आयोजन होने वाला है। इसी आयोजन में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा, चौरई और पूरे जिले से बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी तिरंगा यात्रा लेकर निकले थे। वहीं पुलिस प्रशासन ने इस तिरंगा यात्रा को रोक दिया। इस दौरान यात्रा रोके जाने से नाराज करणी सेना के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया।
करणी सेवा के पदाधिकारी रणधीर ठाकुर ने बताया कि तिरंगा यात्रा को छिंदवाड़ा में रोका जाना कहां तक जायज है। क्या तिरंगा यात्रा निकालना अपराध है। हम तो शांतिपूर्वक तरीके से सीएम से मिलने जा रहे थे। लेकिन, हमें चौरई में रोक दिया गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान एसडीओपी सौरभ तिवारी ने बताया कि मामले को लेकर करणी सेना के पदाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल चौरई स्टेडियम ग्राउंड में प्रशासन करणी सेना से बातचीत कर रहा है।
करणी सेना के संभाग अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आज करणी सेना अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान में शासन को ज्ञापन सौंप रही है। इसी के चलते छिंदवाड़ा करणी सेना के सदस्य भी चौरई में इक्कठे होकर भोपाल के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने हमे छिंदवाड़ा में ही रोक लिया।