Sagar-तालाब में मिले युवक की जेब से निकले पर्चे ने सुलझाई गुत्थी, क्या बोली पुलिस देखिए | sagar tv |
सागर तालाब में शनिवार की सुबह मिली डेड बॉडी की पहचान पुलिस के द्वारा कर ली गई है दिनेश नामदेव सुभाष नगर का निवासी है उसके जेब से एक मेडिकल कॉलेज में इलाज का पर्चा भी निकला है जिससे ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि उसके घुटनों में दर्द था और शायद वह उसे सहन नहीं कर पा रहा था जिसके चलते हो सकता है इस तरह का कदम उठा लिया हो हालांकि पुलिस इस मामले में परिजनों के और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच करेगी या फिर इसके पीछे क्या वजह है
दरअसल शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे लोग एलिवेटेड कॉरिडोर पर टहल रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक युवक बाउंड्री पर चढ़कर झील में छलांग लगा दी, झील में गिरते ही वह कुछ समय तक तैरते हुए दिखाई दिया लेकिन फिर वह अचानक आंखों से ओझल हो गया, इसके बाद प्रत्यक्ष दर्शियों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी भेजी थी पुलिस ने सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर सर्चिंग की लेकिन खाली हाथ रही थी शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने युवक के उतराने की खबर पुलिस को दी इसके बाद उसे निकाला गया फिर उसकी पहचान 40 वर्षीय दिनेश नामदेव के रूप में की गई परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया है
इसको लेकर एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि