फ्लैट से युवक-युवतियों मिले फिर फैजान के मोबाइल में मिली ऐसे चैट,डायरी में मिले दौ सो से ज्यादा नंबर

 

एमपी के इंदौर के लसूडिया इलाके में गुरुवार रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालात में पकड़ा। इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में फैजान उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में उसके पास से नकली पिस्टल, लाइटर की तरह दिखने वाली रिवाल्वर और तलवार बरामद हुई। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने पहले पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद सभी को थाने लाया गया, हालांकि यहां युवतियों ने कार्रवाई की बात से इंकार किया था।

 

 

 

डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि फैजान पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं उसके मोबाइल और डायरी से कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। फैजान के मोबाइल की जांच के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक चैटिंग, वीडियो, और संदिग्ध दस्तावेज़ मिले हैं। इसके साथ ही, उसकी डायरी में दो सौ से ज्यादा कस्टमर के नंबर मिले हैं। इन नंबरों में कस्टमर के नाम भी दर्ज हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि फैजान युवतियों को देह व्यापार में धकेल रहा था। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टैटवाल और मानसिंह राजवत ने फैजान पर बंधक बनाकर लड़कियों को देह व्यापार में शामिल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। फैजान के मोबाइल में कई ब्रोकरों से की गई चैटिंग भी मिली है,

 

 

 

जिसमें लड़कियों की फोटो के साथ चैंटिग फैजान चैटिंग कर रहा है। पुलिस को कुछ ब्रोकर्स के वीडियो भी मिले हैं। इसके साथ ही कुछ वीडियोज में फैजान लड़कियों को नशे की हालत में जबरन शराब पिलाकर डांस भी करवा रहा है। एक वीडियो में तो उसे एक युवती को गांजे का नशा कराते हुए भी देखा गया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से इस मामले की गंभीर जांच की मांग की है।

 

 

 

 

जिला संयोजक राजकुमार टैटवाल ने कहा है कि फैजान कई युवतियों को बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेल रहा था, और उसकी गतिविधियां इंदौर में लंबे समय से चल रही थीं। ऐसे में हिंदू जागरण मंच के कहने पर टीआई तारेश सोनी ने पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैजान मूल रूप से देवास का रहने वाला है। वहीं इंदौर में करीब 1 साल से रह रहा था। वहीं महालसमी नगर में उसके कैफे चलाने की बात भी सामने आई है।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
18-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.